उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आधा दर्जन स्थानों में दुर्गा पांडाल सजे हुए हैं। और प्रतिदिन सुबह -शाम विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। तथा मां दुर्गा की आरती भी की जा रही है। आरती के समय भक्तों की भीड़ अधिक रहती है। आरती के बाद अलग-अलग झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर कुबरी माता मंदिर, पुराने बैंक ऑफ़ बडौदा के पास, और बाजार के पास सजे हुए दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर पंडालों में देर शाम पूजा अर्चना की गई । और आरती का गायन किया गया। इसके बाद मां दुर्गा की जय कारें के साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वही बाजार हसवा के पास सजे हुए दुर्गा पंडाल में आरती के बाद देर रात रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। कानपुर जनपद से पधारे मंडल प्रभारी अंकित तिलकधारी और सहयोगी कलाकारों द्वारा सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई । तथा अलग-अलग भक्ति गीतों का भी गायन किया गया। कलाकारों ने श्री कृष्णा राधा झांकी, भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की सुंदर झांकी, मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की प्रस्तुति, कृष्ण सुदामा मित्रता की प्रस्तुति तथा अन्य सुंदर झांकियां की प्रस्तुति की तथा भक्ति गीतों पर नृत्य करने के साथ-साथ भक्ति गीतों का गायन भी किया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद भक्तों ने देर रात तक रात्रि जागरण का आनंद लिया तथा बीच-बीच में जयकारे भी लगाते रहे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष शंभू साहू, संरक्षक पवन साहू, अमन लोधी, विक्रम सिंह, किशन सिंह समेत अन्य कमेटी के सदस्य तथा सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share