उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव में आज सुबह अपने घर मे काम करते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज जर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के उरौली गांव निवासी अंकित कुमार की 20 वर्षीय पत्नी खुशबु देवी आज सुबह अपने घर मे घरेलू काम कर रही थी। तभी वहाँ छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनों को हुयी तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share