उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर अंदौली पुलिया के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव निवासी राम किशोर का 46 वर्षीय पुत्र चंद्र किशोर और थाना क्षेत्र के गोकनपुर गांव निवासी जगदेव प्रसाद पाण्डे का 47 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार पाण्डे दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आए थे। वापस घर लौटते समय जब उनकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर अंदौली पुलिया के समीप पहुंची तभी पीछे से निकाला दूसरा बाइक सवार उनकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर सिंह ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

