उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर में आज सुबह अपने घर के बाहर रखी हुई लकड़ी को उठाते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के तपस्वी नगर मोहल्ला निवासी असलम की 40 वर्षीय पत्नी आयशा बानो आज सुबह अपने घर के बाहर रखी हुई लकड़ी को उठाकर घर के अंदर रख रही थी। तभी लकड़ियों के बीच मे छिपे हुए जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share