उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 20.10.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत पीसीपी इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में शव मिलने के प्रकरण में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मृतक के परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share