उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत दर्जनों गाँव में देवी जागरण और पूजा अर्चना का दौर चल रहा था। सोमवार को मां दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना के बाद विर्सजन की तैयारी शुरू हो गई। जिसमें गाँव- गाँव पुलिस की कड़ी व्यवस्था की साथ ही गंगा नदी के किनारे विर्सजित किया जा रहा है। और श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद अपने अपने घर लौट रहे हैं। हसवा कस्बे में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर कुबरी माता मंदिर, मां दुर्गा मंदिर रामलीला मैदान , संगत कुटी दुर्गा मंदिर , मां शीतला मंदिर , पुराने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास सजे हुए दुर्गा पंडाल बाजार के पास दुर्गा पंडालों में भी दुर्गा पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान किया गया। शारदीय नवरात्रि के लगातार 9 दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।लगातार सुबह और शाम आरती भी की गई । तथा जयकारे के साथ प्रतिदिन भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। वहीं प्रत्येक दुर्गा पंडाल में लगातार 9 दिनों तक छोटे-छोटे बच्चों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। तथा घर जनपद से आए हुए कलाकारों द्वारा मंचन भी किया गया। इसके साथ ही दुर्गा पंडालों में छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन करके भोग भी लगाया गया।वही घर-घर भक्तों ने कलश स्थापना की और उपवास रखकर कन्या भोज भी कराया। कुबरी माता मंदिर में सजे दुर्गा पंडाल में नवमी की दिन देर शाम हवन पूजन किया गया। और आरती की गई । तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।सुबह कुबरी माता मंदिर के पास कमेटी के सदस्य और सैकड़ो की संख्या में भक्त इकट्ठा हुए तथा मूर्ति की विसर्जन की पूरी तैयारी की, मूर्ति को एक वाहन में विराजमान करके डीजे की धुन में नम आंखों से और भक्ति गीतों में नाचते गाते हुए बच्चों, महिला भक्तों और पुरुष भक्तों ने मां दुर्गा को विदा किया। वाहन आगे -आगे बढ़ रहा था और सैकड़ो की संख्या में भक्त पीछे-पीछे चलते हुए हसवा मोड तक पहुंचे, वहां से वाहन के पीछे चल रहे बच्चे और महिला भक्त नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को विदा करते हुए तथा जयकारा लगाते हुए वापस आ गए । तथा भक्तों दुर्गा प्रतिमा को लेकर भूमि विसर्जन के लिए भिटौरा घाट में सैकड़ो भक्तों ने प्रतिमा का भूमि विसर्जन किया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विर्सजन करवाया जा रहा है। और कमेटी के लोगों यह निर्देश दिए गए हैं कि कम से कम भीड़ के साथ जायेगें। और कम आयु वाले बालक और बालिकाओं को विर्सजन के लिए नहीं जायेगें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share