उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में युवक ने पारिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी राम लखन के 24 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह ने पारिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

