उत्तर प्रदेश फतेहपुर- जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ पान खा दशहरा एवं विजयी दशमी मनाई गई। जिसमे 108 और 102 एम्बुलेंस प्रभारी मोहम्मद शुएब और बड़ी संख्या में एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी शुएब ने बताया के विजयी दशमी पर्व बुराई से अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। सरकारी एम्बुलेन्स एमरजेंसी सेवा के संदेशों से कर्मचारियों को सम्बोधित किया। आपको बताते चले कि इस त्योहार को मनाने के पीछे मुख्य पौराणिक और ऐतिहासिक कारण हैं। कि भगवान श्रीराम की विजय इस दिन भगवान श्रीराम ने अहंकार और अन्याय के प्रतीक लंकापति रावण का वध किया था। इसी खुशी में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध: नौ दिनों के युद्ध के बाद दसवें दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्त किया था। इसीलिए इसे ‘विजयादशमी’ कहा जाता है। भगवान राम की रावण पर विजय का उत्सव मनाया जाता है। विजया दशमी दैवीय शक्ति की राक्षसी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है। इसी दिन भगवान राम ने दस सिर वाले रावण का वध किया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share