उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की भैस्वरा गांव निवासी फूलचंद का 24 वर्षीय पुत्र अजीत अपने गाँव निवासियों के साथ मेला देखने जा रहा था। जब वह मलवा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जब हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share