उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र के रामपुर गाँव के समीप रोड किनारे वाहन के इंतेज़ार में खड़े दो मजदूरों को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से दोनों मजदूर घायल हो गए। हादशे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों ने घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किसनपुर थानां क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी फूल सिंह का 20 वर्षीय पुत्र लल्लन और गाँव निवासी अशोक कुमार का 17 वर्षीय पुत्र गुड्डु आज सुबह दोनों मजदूरी करने के लिए घर से निकल कर गाँव के समीप रोड किनारे किसी वाहन के इंतेज़ार में खडे थे। तभी रोड से निकले बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दिया। जिससे गुड्डु और लल्लन दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी आशीष कुमार व पायलेट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share