उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में माह अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय साइबर जागरूकता के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम व आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह अक्तूबर में सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, कॉलेज एवं पुस्तकालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए- 👉इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध गौरव शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.10.2026 को प्रभारी साइबर सेल फतेहपुर उ0नि0 प्रभांशु शुक्ल उ0नि0 रवि सिंह, का0अरुण कुमार व का0शुभेंदु रंजन द्वारा संत जेवियर्स हाइस्कूल फतेहपुर में बृहत साइबर जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा विद्यालय के शिक्षको व विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित बचाव हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपरोक्त उपरोक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। इसी तरह जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों में भी थानों की साइबर टीम द्वारा साइबर जागरूकता का आयोजन किया गया। ➡️कार्यशाला के दौरान भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।➡️साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत उक्त नंबर या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अपराध को रोका जा सकता है। प्रमुख बिंदु जिन पर जानकारी दी गई-🔹बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैन कर ठगी 🔹व्हाट्सएप हैकिंग, OLX व KYC आधारित ठगी 🔹फर्जी ऐप्स, ऑनलाइन लोन स्कैम, हनी ट्रैपिंग🔹ATM व इंटरनेट मीडिया से जुड़ी ठगी 🔹निवेश / गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी व अन्य कंप्यूटर से संबंधित धोखाधड़ी 🔹सेक्सटॉर्शन व न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग, सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में विशेष सावधानी की सलाह- ➡️साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया (विशेषतः फेसबुक) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। बाद में व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाया जाता है और फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन की मांग की जाती है।*➡️जनसामान्य को सलाह दी गई कि –*🔹किसी भी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।🔹अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं।🔹यदि कॉल उठानी हो तो कैमरे पर अंगूठा या कवर रखें।🔹किसी भी प्रकार की ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

