उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत आठ दिन पूर्व खेत में काम कर रही किशोरी को जहरीले साँप ने काट लिया, जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री राखी देवी 23 अक्टूबर को खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसको जहरीले साँप ने उसे काट लिया था। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसकी एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के चाचा संतोष ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

