फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने बाइक को मॉडिफाइड कराने के साथ उसकी असली नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र राकेश यादव निवासी सूबेदार का पुरवा थाना थरियांव और शिवम कुमार पुत्र जगजीवन निवासी आंकूपुर अजगांवा थाना थरियांव के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जेके उमराव हॉस्पिटल के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए बाइक को मॉडिफाइड करवाया और उसकी असली नंबर प्लेट यूपी 71 एडब्ल्यू 9841 हटाकर फर्जी नंबर प्लेट यूपी 71 एएम 0001 लगा ली थी। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों को 31 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share