उत्तर प्रदेश जिला कारागार का आज दिनांक 31.10.2026 को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के आवासीय बैरकों, खान-पान तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, बंदियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अभिलेखों का भी अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share