उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले विगत तीन दिन पूर्व नलकूप से घर वापस आ रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिसकी शुक्रवार को कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गांव निवासी स्व0 शिवभजन का 62 वर्षीय पुत्र भगवत प्रसाद 29 अक्टूबर को नलकूप से घर वापस आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक दिन उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

