उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पटेल सेवा संस्थान के तत्वावधान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पटेल नगर चौराहे पर लोगों ने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जयंती के अवसर पर पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जगनायक सचान ने नेतृत्व में शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सरदार पटेल के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। पटेल सेवा संस्थान परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद 562 रियासतों को लौहपुरुष सरदार पटेल ने भारत मे विलय कराया और अखंड भारत का निर्माण किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज गुजरात के गांवों में दिखाई देने वाली समृद्धि के पीछे सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का सबसे बड़ा गुण सबको साथ लेकर चलना था। इसके साथ ही वह न्यायप्रिय और दृढ़ निश्चयी थे। जिस काम को ठान लेते थे, उसे पूरा करके ही मानते थे। उनके व्यक्तित्व से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे में सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात कर आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share