उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इस आयोजन का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण का संदेश प्रसारित करना रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

