उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित बाईपास चौराहे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सावर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सोमदत्त की 60 वर्षीय पत्नी फूल दुलारी अपने पुत्र बृजेश के साथ घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर शहर आई थी। जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित बाईपास चौराहे के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार फूल दुलारी घायल हों गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी अवधेश कुमार व पायलेट राहुल कुमार ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

