उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राम जतन मिश्र) उप कृषि निदेशक, ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर वितरित किये जाने हेतु द्वितीय चरण के कृषि यंत्रों का ई-लाटरी के माध्यम से होगा चयन वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत कृषि यंत्र / कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग कृषकों द्वारा दिनाँक 07.10.2026 से 27.10.2026 तक विभागीय पोर्टल पर करने के उपरान्त कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी, महोदय फतेहपुर की अध्यक्षता में दिनाँक 02-11-2026 दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10:30 बजे से विकास भवन सभागार में किया जायेगा। अतः जनपद के जिन कृषकों द्वारा दिनाँक 07.10.2026 से 27.10.2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर विभिन्न प्रकार कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग किया गया है उन सभी किसानों से अनुरोध है कि वह दिनॉक 02-11-2026 दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10:15 बजे से विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली ई-लाटरी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

