उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के समस्त थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कोतवाली सदर में इंस्पेक्टर हेमंत मिश्रा तथा बकेवर थाने में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share