उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 31.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 ना0पु0 माया शंकर शुक्ला एवं उ0नि0 ना0पु0 रघुवीर शरण को पुष्पमाला पहनाकर शॉल, घड़ी एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के दौरान किए गए योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share