उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बें में ऐतिहासिक श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 10 दिवसीय रामलीला के नवें दिन शुक्रवार रात भव्य भगवान राम और भरत मिलाप के साथ- साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। जगह -जगह भगवान श्रीराम और लक्ष्मण एवं माता सीता की पूजा अर्चना के साथ साथ फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। रामलीला मैदान में शुक्रवार की रात वन का रूप दिया गया। और रामलीला मैदान में एक रथ सजावट किया गया। जिसमें प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान विराजमान हुए। वही अखिलेश श्रीवास्तव के घर को अयोध्या का रूप दिया गया। यहां दूसरा रथ सजावट किया गया। जिसमें भरत और उनके छोटे भाई शत्रुघ्न विराजमान हुए दोनों रथों धीरे-धीरे गाँव के विभिन्न मोहल्ले से निकाला गया। वही भरत और शत्रुघ्न का रथ धीरे-धीरे ठाकुर मोहल्ला पहुंचा। राहुल सिंह, गोलू सिंह,श्रवण सिंह, छोटू सिंह,एव महिलाओं और बच्चों ने भगवान श्रीराम , माता सीता, लक्षमण की पूजा अर्चना की गई। और भोग लगाकर आरती की गई। इसके अलावा चौधराना मोहल्ला में हेलो भाई, अमृत लाल, रामचंद्र साहू आदि भक्तों ने प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की और भक्तों को प्रसाद बांटा गया। बाजार मोहल्ला, मोहल्ला बहापर, शंकरपुर रोड होते हुए पुराने केसरवानी मोहल्ला में पप्मू सोनी, जीवन पंडा, राजेन्द्र, राजेश, लल्लन मंजेश केशरी,छोटू केशरी, आदि भक्तों ने पूजा अर्चना करते हुए आरती की गई। मीर सदन मोहल्ले में अशू सिंह,प्रिंशू सिंह, मनीष साहू, कैलाश साहू,बब्लू लोधी, शिव नारायण विश्वकर्मा, आदि भक्तों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करते हुए आरती की गई।और ट्रांसफार्मर चौराहा पर रथ को पहुंचा।वही भगवान राम और भरत मिलाप हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने फूलों की वर्षों की गई। वही दूसरा रथ रामलीला मैदान से बस स्टैंड चौराहे पर दीपू मौर्य, राजू साहू, हरि साहू, अशोक मौर्य, अवधेश मौर्य, रामस्वरूप मौर्य, राजू मौर्य, आदि भक्तों ने पूजा अर्चना की, पासवान पुरवा में सुभाषचंद्र पासवान, राजेश पासवान, सोहन पासवान, दिनेश पासवान आदि भक्तों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। संगत कुटी मोहल्ले में अनिल महराज, पीयूष चौधरी, संतोष वर्मा, पुसू दिवाकर, बदलू दिवाकर आदि भक्तों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। रथ धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ खेलदार मोहल्ला, वहां से मीर सदन मोहल्ला , जोशियाना मोहल्ला और फिर अंत में ट्रांसफार्मर चौराहा पहुंच गया । ट्रांसफार्मर चौराहा के पास पास रथ में विराजमान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और वीर हनुमान मंच में विराजमान हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह उपाध्यक्ष उदयभान सिंह,और कोषाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी और भक्तों ने एक-एक करके भगवान की आरती की गई। वही दूसरी और रामलीला मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, पदाधिकारी ने भी भगवान की आरती की। इसके बाद वह क्षण आया जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहले से इकट्ठा थे। प्रभु श्रीराम लक्ष्मण अपने भाइयों भरत और शत्रुघ्न से 14 वर्षों के बाद मिले। यह दृश्य देखकर एक ओर जहां भगवान राम भरत और उनके भाई भावुक थे। तो वहीं हजारों की संख्या में मौजूद भक्त भी अपने आंसू नहीं रोक पाए और चारों ओर प्रभु श्री राम की जयकारे लगे। एक बार फिर राम सहित उनके भाई रथ में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे। जहां रामलीला मंच में पुनः आरती हुई और चारों ओर राम की जयकारे लगे। शोभायात्रा के दौरान थारियावं सीओ दुर्गेश दीप , थारियावं थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, हसवा चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा, सहित पुलिस विभाग अधिकारी और खुफिया विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share