उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा बिंदकी कोतवाली का निरीक्षण एवं अर्दली रूम आयोजित कर अपराध एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना बिंदकी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष एवं महिला परामर्श केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उसके बाद बिंदकी कोतवाली पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया, जिसमें अपराध एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

