उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर में रविवार की सुबह सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अल्लीपुर निवासी राजेश की 30 वर्षीय पत्नी मिथलेश देवी रविवार की सुबह लगभग छह बजे सड़क पार कर रहे अपने खेत धान काटने जा रही थी। जब वह सड़क पार करने लगी तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे 4 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, 6 वर्षीय गौरी व 10 वर्षीय पुत्र किशन को छोड़ गई है। मां की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
