उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड में एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक महानिदेशालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांक 22 नवम्बर 2026 को सायं 6:00 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड, फतेहपुर में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय से एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिला प्रशासन द्वारा सायं 6:00 बजे से 6:30 बजे के मध्य ब्लैक आउट मॉक ड्रिल संपन्न कराई गई। इस दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ब्लैक आउट की स्थिति का अभ्यास किया गया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संभावित हवाई हमले, आपातकालीन स्थिति अथवा युद्धकालीन परिस्थितियों में सतर्क एवं तैयार रहने के लिए जागरूक करना, नागरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों का आकलन करना तथा आमजन को आपदा प्रबंधन एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आपसी समन्वय के साथ मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाई सुनिश्चित करने का अभ्यास किया। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share