उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 23.11.2026 को प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया। तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश को उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, सेवा एवं शौर्य की सराहना करते हुए पुलिस बल के अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट सेवाओं को नमन किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पुलिस कलर (ध्वज) का स्टीकर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
