उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक से बचने के लिये स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुनील भारतीय ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि मार्च माह और गर्मी के मौसम में अधिक तापमान की संभावना को देखते हुये आवश्यक दवाओं का इंजाम रखे। साथ ही चिकित्सा इकाइयों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और शीतक उपकरण जैसे कूलर, एसी आदि की क्रियाशीलता सुनिश्चित करें। उन्होंने रोगी और तीमारदारों के लिये छायायुक्त शेल्टर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि हीट वेब की वजह से हीट स्ट्रोक, हीट रेश की समस्या हो सकती है। तापमान बढने की वजह से कमजोरी लगना, चक्कर आना, उबकाई, पसीना आना बंद होना, बेहोशी आदि के लक्षण हो सकते है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीये। प्यास न भी हो तब भी पानी का सेवन करें। यात्रा करते वक्त पानी अवश्य साथ में लेकर चले। घर में भी पेय पदार्थ नीबू पानी, छाछ, संतरा, अंगूर, ककडी, खीरा आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, हल्के रंग के सूती कपडे पहने। धूप में निकलते वक्त छतरी, चश्मे, टोपी आदि का प्रयोग करें। यदि खुले में काम कर रहे हैं तो ढीले कपडे पहने और छाते का प्रयोग करें यथा संभव हवादार स्थानों पर रहे। सूर्य की सीधी रोशनी और गर्भ हवा रोकने का उचित प्रबंध करें। जानवरों के लिये भी छायादार स्थान के साथ पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जोखिम वाले व्यक्ति के लिये खास निर्देश जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुनील भारतीय ने बताया कि एक वर्ष के कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिला, ह्रदय व ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति, ऐसे व्यक्ति जो ठंडे क्षेत्र से गर्म क्षेत्र में आये हों ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से छह बजे शाम तक सीधे सूर्य की रोशनी में न आयें। नंगे पैर जाने से बचें। अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्र्थाें के सेवन से बचें। शराब, चाय, काफी, साफट ड्रिंक के प्रयोग से बचें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!