उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसेनगंज घाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप अज्ञात बदमासो ने पिआरवी के होमगार्ड को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को हुई तो पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस को बुलाकर घायल होमगार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। और घटना की जानकारी घायल होमगार्ड के परिजनों व अपने आला अधिकारियों को दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मांशूरपुर गाँव निवासी ज्ञानसिंह का 45 वर्षीय पुत्र रमेश सिंह विगत डेढ़ वर्षो से गाजीपुर थाना क्षेत्र की शाह पुलिस चौकी में 112 डायल पिआरवी में होमगार्ड के पद पर तैनात है। आज वह ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर जा रहा था। तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप घात लगाये बैठे अज्ञात बदमासो ने उसको गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से होमगार्ड रमेश घायल हो गया जिसकी जनकारी स्थानी पुलिस को हुई। तो तुरंत घायल को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए। वही पुलिस भी घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमासो के तलास में लगी हुई है।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!