उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज से एक बैटरी रिक्सा सवारी लेकर उतरते समय अनियंत्रित होकर ब्रिज के खम्बे से टकरा गया। जिससे एक सवारी गम्भीर रूप से घायल हो गई। वही सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस नें घायल सवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के बबेरू निवासी 62 वर्षीय नत्थूलाल की 57 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी का लखनऊ के डॉक्टर का इलाज चल रहा है आज नत्थूलाल अपनी पत्नी को लेकर लखनऊ जा रहा था। तभी फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज से रिक्सा उतरते समय उसका बैटरी रिक्सा अनियंत्रित होकर खम्बे से टकरा गया। जिससे रिक्से में सवार नत्थूलाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414