G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के रोशनपुर गाँव के जंगल में आज आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें की तहसील क्षेत्र के रोशनपुर गाँव का रहने वाला 42 वर्षीय रामराज जो की भेड़ चराने के लिए जंगल गया हुआ था तभी अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिरने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ मौके पर पहुंचे राजस्व टीम ने मृतक युवक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है।

By

Share
Share