उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर “बहू-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध, नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी घटनाओं की रोकथाम तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों और परिवारों को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, सुरक्षा के उपायों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन समेत विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही ऐसे सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। मिशन शक्ति के इस अभियान से जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है और महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

