G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश झांसी जिले के राजकीय संग्रहालय में देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं की जिंदगी पर आधारित पुस्तक का विमोचन हुआ। परमवीर चक्र विजेताओं की गाथाएं नाम की इस पुस्तक का विमोचन कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने किया। पुस्तक की खासियत यह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों की रहने वाली 21 लेखिकाओं ने इसमें अलग-अलग परमवीर चक्र विजेता फौजियों की जीवनगाथा लिखी है। 

दरअसल मीडिया से बातचीत के दारौन योगेंद्र यादव ने अग्निवीर के मसले पर पूंछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के दूरगामी परिणाम होते हैं। अगले चार से पांच साल में इसके नतीजे नजर आएंगे। योगेंद्र यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना के नतीजे जिस तरह के भी होंगे, सबके सामने आएंगे। समय के साथ बदलाव होना भी जरूरी है। पहले ब्लैक एन्ड व्हाइट टीवी था, अब रंगीन टीवी है। रंगीन टीवी के बाद अब एलईडी आ गई है। जैसे-जैसे समय की गति बदल रही है, उसी तरह से बदलाव हो रहे हैं।


आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अर्द्धसैनिक बलों के अफसरों के अलावा जवान मौजूद रहे। पुस्तक के लेखन में भूमिका निभाने वाली झांसी की कुंती हरिराम सहित देश भर से आई महिला लेखिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर महिला लेखिकाओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

By

Share
Share