G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में आज लगभग दोपहर 2:00 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। दीनदयाल उपाध्याय दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया कौशांबी सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने बताया कि जबसे चिकित्सा विभाग उपमुख्यमंत्री के पास है, पूर्वी उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं बदल गई हैं। चाहे पीजीआई हो, मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल हो हर जगह इलाज आसान हो गया है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी और योगी की सरकार निरंतर देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। केंद्र से जो भी योजनाएं आती हैं प्रदेश सरकार पूरी तन्मयता से उसको लागू कर कर हर गरीब/वंचित को योजना का लाभ देती है। पाठक ने यह भी कहा कि चाहे जो भी अधिकारी हो यह सुन लें अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता का अपमान हुआ तो उनसे बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यकताओं से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना बूथ सबसे मजबूत रखने का आग्रह किया। सपा पार्टी पर निशाना साधते हुए बताया कि माफिया के दिन लद गए है। जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बृजेश पाठक जैसा सुलभ नेता आज पूरे प्रदेश में नहीं है। कोई भी फरियाद लेकर पाठक जी के पास जाओ वो कभी भेदभाव नहीं करते हैं।

संचालन पवन गौतम ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक राजेंद्र मौर्य पूर्व विधायक धीरज ओझा, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ओम प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा बृजेश शर्मा पूर्व मंत्री के के सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा और महामंत्री राजेश सिंह महामंत्री अनुराग मिश्रा रामजी मिश्रा नितिन केसरवानी रुचि केसरवानी विजय मिश्रा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सिंधुजा मिश्रा, गुड्डू पांडे, देवेश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी पंकज सिंह राघवेंद्र शुक्ला, साधु दुबे, पिंकी दयाल रामा मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।: – शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share