उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थानां क्षेत्र के टीका का पुरवा गाँव के समीप अज्ञात वाहन अधेड़ ब्यक्ति को टक्कर मारकर निकल गया। वाहन की टक्कर लगने से अधेड़ ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चैमालपुर गांव निवासी होरी लाल का 60 वर्षीय पुत्र श्रीनारायण को टीका का पुरवा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। वाहन की टक्कर लगने से श्रीनारायण गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो परिजन जब तक घायल को कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वही जानकारी होने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!