उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना कल्यानपुर में ज़िलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जन समस्याओं को गम्भीरता से सुना और समस्याओं को समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान थाना समाधान दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए

तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए

तथा उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन प्रकरणों की पूर्णवृत्ति न होने पाये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार , राजस्व निरीक्षकगण, थानाध्यक्ष, लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!