G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव के समीप रोड किनारे खड़े ग्रामीण को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नज़दीकी सीएससी पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी स्वर्गीय जागेश्वर का 50 वर्षीय पुत्र मनमोहन किसी कार्य से बाहर जाने की गरज से रोड किनारे खड़ा वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी उसी समय एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसको टक्कर मार दिया। बोलेरो की टक्कर से मनमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी गाजीपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share