उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोटी गांव में थ्रेसर से गेहूं करते समय पट्टे में महिला की साड़ी फसने से महिला थ्रेसर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रोटी गांव निवासी देवनाथ अपना व परिवार के जीवन यापन के लिए खेती किसानी करता है। और उसमें उसका हाथ बटाती थी उसकी 52 वर्षीय पत्नी माया देवी कल थ्रेशर से गेहूँ कतरते समय उसकी पत्नी माया देवी की साड़ी थ्रेशर की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसके चलते माया देवी की दर्दनाक मौत हों गई। महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना मिलने पर पहंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share