उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में माहे रमज़ानुल मुबारक के मौके पर मस्जिदों में तरावी नमाज़ में कुरान पाक पढ़ने व सुनने का जो शिलशिला माहे रमज़ानुल मुबारक का चाँद नज़र आते ही शुरू हुआ था। वह अब रोज़बरोज़ तरावी मे मुकम्मल कुरान पाक का सिलसिला शरू हो गया है। बीती रात अंसारगड़ कीं मस्जिद मे हाफिज मोहम्मद शाकिर ने तरावी मे कुरान पाक का दौर मुकम्मल किया। इस मौके पर शिरकत करते हुए काज़ी शहर फरीद उददीन कादरी ने कहा कुरान पाक वो मोकद्दस किताब है जिसका एक एक हर्फ़ सच और हक है।

कुरान पाक पूरी दुनिया के लोगों के लिए मिशअले राह है। जिस पर अम्ल कर के इंसान अपनी जिंदगी को सवार सकता है। इस मौके पर मौलाना अब्दुल हफीज़ नाएब काज़ी शहर, हाफिज मोहम्मद इरफान, हाफिज मकसुद, निसार अहमद मुतावल्ली मस्जिद अंसारगड़, शफाअत अली और कमेटी के दीगर लोगों ने हाफिज मोहम्मद शाकिर को फूलों का हार पहना कर इस्तकबाल किया। जिसमे बड़ी तादात मे लोगों की मौजूदगी रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!