उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर मजरे सिजौली गांव के बाहर बाग में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानी पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आदमपुर मजरे सिजौली गांव निवासी स्व. कृष्ण पाल सिंह का 47 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह ने मानसिक तनाव के चलते गांव के बाहर बाग में जाकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वही घटना की जानकारी जब मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानी थाने में दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को।कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!