उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में एक नव युवक ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। वही ज़हरीला पदार्थ खाने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। युवक को तुरन्त इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मंजूर अली का पुत्र 24 वर्षीय पुत्र मो० शालिग ने आज परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई थी तुरंत शालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज शुरू।कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!