उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के लुसुरवा का डेरा गांव के समीप रोड किनारे खड़े युवक को चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन इलाज के लिए स्थानी सीएससी लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लुसुरवा का डेरा गांव निवासी कृष्ण बिहारी का 25 वर्षीय पुत्र विनोद किसी कार्य से रोड किनारे खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए स्थानीय सीएनसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
