उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जाफरगंज व सहायक नोडल अधिकारी के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष कांति सिंह व ऐच्छिक ब्यूरो सदस्य मोहम्मद जावेद, ऋषि राज त्रिपाठी, कल्पना पांडे, पूनम द्विवेदी, सुरेश जयसवाल, सविता के साथ पुलिस परामर्श केन्द्र में पारिवारिक पति-पत्नी संबंधित विवाद के 64 प्रकरण की सुनवाई हेतु प्रस्तुत हुए जिसमें 06 प्रकरण में काउंसलिंग के उपरांत पति पत्नी साथ साथ रहने के लिए समझौता हो गया।

06 परिवार के टूटते हुए रिश्ते को ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से संबंधों में मिठास लाकर विदाई कराई गई। एक प्रकरण में एफआईआर संस्तुति की गई 16 प्रकरण में दोनों पक्ष की अनुपस्थिति के कारण फाइल निरस्त की गई। तथा 41 प्रकरण में अगली सुनवाई हेतु तिथि दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share