उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के एन०एच०2 पर हुई दो बाइको की जोरदार भिड़ंत में एक बाइक सवार के साथ पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रामपुर कलोनी गांव निवासी शिव सागर व उसकी 22 वर्षीय पत्नी रूबी दोनों बाइक पर सवार होकर इलाज कराने के लिए घर से निकले थे। जब वह थरियांव थाने के समीप एन०एच०2 पर पहुंचे तभी एक दूसरी तेज रफ्तार बाइक से दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें शिव सागर की पत्नी रूबी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!