G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि जिले को 21 जोन व 42 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। जो शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को सम्पादित कराएंगे। इन सबके अलावा चार सुपर जोनल ऑफिसर पूरे जिले की पल पल की निगरानी करेंगे। जिले में कुल 220 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कुल 506 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जहाँ पर एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों के 4 लाख 75 हजार 814 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें जहाँ 2 लाख 19 हजार 624 महिलाएं है तो वहीं 2 लाख 38 हजार 190 पुरूष अपना रहनुमा चुनेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 19 रिटर्निंग ऑफिसर तैनात किए गए और इनके सहयोग के लिए 38 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लगाए गए हैं। तो वहीं सभासदों के 279 पदों के लिए अलग से 23 रिटर्निंग ऑफिसर व 46 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाये गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से मतगणना तक पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।

शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए जिले की सिविल पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात की जाएगी। शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए जिले को 21 जोन व 42 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा एक टीम के रूप में कार्य करते हुए शांतिपूर्वक व निष्पक्ष नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद में 220 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निकाय चुनाव इस बार जिले में वार्डों की संख्या 279व नगर पालिका को लेकर 19 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होना है।: – शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share