G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जरूरतमंद एक वर्षीय बच्ची ऋचा पुत्री हुब लाल निवासी ग्राम खलवा पोस्ट कोट जिला फतेहपुर की रहने वाली बच्ची को रक्त स्त्राव के कारण रक्त की कमी हो गयी। जिसके चलते बच्ची एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। और बच्ची को 100 एम एल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। बच्ची के मामा बबलू काफी परेशान थे क्योंकि बच्ची के मामा बच्ची को एक यूनिट रक्त रक्तदान कर चुके थे। जिस कारण बच्ची को रक्तदान करने वाला कोई नही था। तभी बच्ची के तीमारदार को संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर मिला और अपनी जरूरत के बारे में बताया केस को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के पास आते ही ग्रुप में डाला गया। ग्रुप के सदस्य यदुवेंद्र जो कि रेल बाजार फतेहपुर निवासी है देर न करते हुए अपनी बहन पुष्पा देवी जो कि वर्मा चौराहा निवासी है उनको लेकर ब्लड बैंक पहुचे और रक्तकेन्द्र में पहुचते ही पुष्पा देवी ने बच्ची के लिए अपना पहला रक्तदान किया। जिससे बच्ची के मामा को रक्त उपलब्ध हो सका, इस अवसर पर यदुवेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, रक्तकेन्द्र से लैब टेक्नीशियन राकेश यादव उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share