G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तहत आज जिले की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के ठिकानों में छापेमारी करते हुए काफी मात्रा में अपमिश्रित व अवैध देशी शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनो अभियुक्त का पुराना भी अपराधिक इतिहास रहा है। और यह लोग अवैध शराब की सप्लाई कहां किया करते थे इसका पता लगाया जा रहा है। जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाई करते हुए छोटेलालपुर गांव से 740 लीटर अपमिश्रित देशी शराब , 420 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद लहन और शराब की भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त विवेक और कोतवाल के खिलाफ पुराना अपराधिक इतिहास है।और यह लोग अवैध शराब की सप्लाई कहां कहां किया करते थे इसकी जानकारी की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share