उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अमेना गांव में रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। चल रहे निमाण कार्य के दौरान रॉड से निकल रहा एक बाइक सवार बाइक सहित फिसल कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। उसी निर्माण कार्य से होकर गुजर रहे अमेना गांव निवासी राम सजीवन का 30 वर्षीय पुत्र विकास बाइक से निकल रहा था। तभी उसकी बाइक फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तुरन्त उसको परिजन इलाज के लिए नजदीकी बिन्दकी सी०एच०सी० लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला सप्ताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका शुरु कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
