G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र की नंदापुर गांव में एक महिला को बीती रात सोते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे महिला की हालत कुछ समय बाद बिगड़ने लगी तो परिजन महिला को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की नंदापुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की 32 वर्षीय पत्नी जयरानी बीती रात घर में सो रही थी। तभी किसी जहरीले कीड़े ने उसको काट लिया। कुछ समय बाद जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन महिला को इलाज के लिए नज़दीकी हरदो सी०एच०सी० लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share