उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से थरियांव थानां क्षेत्र के आम्बापुर गाँव के एन०एच० 2 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीयों से मिली सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रघुराजपुर गांव निवासी रामपाल का 28 वर्षीय पुत्र विनोद किसी काम से बाइक द्वारा फतेहपुर आ रहा था। तभी थाना क्षेत्र के आंबापुर गांव के समीप एन०एच०2 पर अज्ञात वहन उसकी बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीयो ने सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती इसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!