G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंशूरपुर गांव में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत युवक को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मांशूरपुर गाँव निवासी भिक्खु का 42 वर्षीय पुत्र राजू ने मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share